Home » उत्तर प्रदेश » इस्लामिक सेंटर फिरोजाबाद की ओर से स्व-जनगणना 2027 जागरूकता रैली निकाली गई, नागरिकों से सही जानकारी दर्ज कराने की अपील

इस्लामिक सेंटर फिरोजाबाद की ओर से स्व-जनगणना 2027 जागरूकता रैली निकाली गई, नागरिकों से सही जानकारी दर्ज कराने की अपील

  • *फ़िरोज़ाबाद*

 

इस्लामिक सेंटर फिरोजाबाद की ओर से स्व-जनगणना 2027 जागरूकता रैली निकाली गई, नागरिकों से सही जानकारी दर्ज कराने की अपील

**फिरोजाबाद।** इस्लामिक सेंटर फिरोजाबाद की ओर से स्व-जनगणना 2027 के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार, 14 नवंबर 2026 को एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ संजीव दूबे थाना अध्यक्ष रामगढ़,एवंम मौलाना आलम मुस्तफा याक़ूबी, सचिव इस्लामिक सेंटर इंडिया, नें झंडी दिखा कर किया। यह रैली इस्लामिक सेंटर, मदिना कॉलोनी से चल कर विभिन्न मार्गों से होती हुई जाटापूरी से होकर वापस इस्लामिक सेंटर पर खतम हुईं ।

 

रैली में शामिल लोगों ने जनगणना के महत्व को बताते हुए आम जनता से इस राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर इस्लामिक सेंटर के सचिव मौलाना आलम मुस्तफा याकूबी ने कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है। इसके माध्यम से सरकार को देश की जनसंख्या, सामाजिक स्थिति, शिक्षा, आवास एवं अन्य आवश्यकताओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती है, जिसके आधार पर भविष्य की विकास योजनाएं तैयार की जाती हैं।

 

उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह स्व-जनगणना की प्रक्रिया में जिम्मेदारी के साथ भाग ले और अपने परिवार से संबंधित सभी जानकारियां पूरी सच्चाई एवं ईमानदारी के साथ दर्ज करे। किसी भी प्रकार की गलत या भ्रामक जानकारी देने से बचें तथा आधिकारिक दिशा-निर्देशों का पालन करें।

 

मौलाना याकूबी ने कहा कि जनगणना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामाजिक और राष्ट्रीय जिम्मेदारी भी है। समाज के धर्मगुरुओं, शिक्षकों, बुद्धिजीवियों, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों को आगे आकर लोगों को जागरूक करना चाहिए।

 

उन्होंने प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं वेब पोर्टल के पत्रकारों का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मीडिया जन-जागरूकता का एक सशक्त माध्यम है और इस तरह के राष्ट्रीय अभियानों में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

 

इस्लामिक सेंटर की ओर से सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे स्व-जनगणना 2027 में सक्रिय भागीदारी निभाएं और एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।

इस अवसर पर शारिक़ सलीम पार्षद, अलक़ाब निज़ाम, पार्षद, अयाज़ खान, हसीन सिद्दीकी, मतीन अंसारी, तल्हा अब्बासी, और अबू हुरैराह स्कूल के बच्चे मौजूद रहे।

 

**इस अवसर पर संदेश दिया गया—**

 

*“गिनती सही, देश सही… मिलकर गिनें, मिलकर बढ़ें।”*

 

 

*फिरोजाबाद से सायमा खान की रिपोर्ट*

Facebook
X

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

Are You Bharat Police Darpan Live?