*फ़िरोज़ाबाद*
एम डी जैन इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने दिखाया दम
सिरसागंज:- नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय श्री एम डी जैन इंटर कॉलेज में जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद श्रीमती मुदिता पाण्डेय के निर्देशन में विधानसभा सिरसागंज के विभिन्न विद्यालयों के निर्वाचन साक्षरता क्लब के चयनित विद्यार्थियों के मध्य निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार जैन एवं प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन के संयोजन एवं प्रभारी संदीप कुमार जैन में किया गया।

नीरज कुमार जैन ने सभी प्रतिभागियों को मतदाता जागरूकता के विषय में बताते हुए उन्हें जनपद स्तर के लिए शुभकामनाएं प्रदान कीं।
अश्वनी कुमार जैन ने संचालन करते हुए सभी को ई वी एम, वीवीपैट, फॉर्म 6 आदि की जानकारी प्रदान करते हुए उनके कार्य की प्रशंसा की। संदीप जैन ने बताया कि क्विज प्रतियोगिता में जनपद स्तर के लिए कु निधि, प्रियंका, साक्षी, सुकन्या, आयुषी, नव्या, रौनक, सोनम एवं अंशिका का चयन हुआ। निबन्ध प्रतियोगिता में कु रेनू, नेहा, विष्णु, आयुषी, नव्या, रौनक, अल्शिफ़ा, वासु देव, मोहिनी एवं कृष्णा का चयन हुआ। सभी चयनित प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पवन सिंह, रवी कुमार, धर्मवीर सिंह, संजय कटारा आदि उपस्थित रहे।
*फिरोजाबाद से सायमा खान की रिपोर्ट*


