- *बजरंगदल ने सेवा सप्ताह के अंतर्गत किया चिकित्सा शिविर का आयोजन*
आज विश्व हिन्दू परिषद – बजरंग दल, प्रखंड-सिद्धार्थ द्वारा बजरंग दल सेवा सप्ताह के अंतर्गत मोहल्ला रानी नगर,गली नम्बर-02 में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
इस सेवा कार्य के माध्यम से क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य परामर्श एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं। समाज सेवा ही संगठन का मूल उद्देश्य है और इसी भावना के साथ बजरंग दल निरंतर जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय है।
इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के रूप में श्रीमान कपिल जी विभाग संगठन मन्त्री-विहिप,श्रीमान दिनेश प्रताप जी पार्षद प्रतिनिधि,श्रीमती ऊषा देवी जी पार्षद वार्ड संख्या-29,श्रीमान शुभम जी महानगर विस्तारक,श्रीमान विकास जी जिला गौ रक्षा प्रमुख,श्रीमान रवि प्रखंड अध्यक्ष ,श्रीमान पूरन जी प्रखंड मंत्री,श्रीमान नितिन जी,श्रीमान ईशांत जी,श्रीमान हेमेंद्र जी प्रखंड बलोपासना प्रमुख,श्रीमान पवन जी,श्रीमान विकास जी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे
।


