Home » उत्तर प्रदेश » फिरोजाबाद महाविद्यालय में संचालित एनएसएस, एनसीसी व रोवर रेंजर्स की इकाईयों द्वारा *नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान*

फिरोजाबाद महाविद्यालय में संचालित एनएसएस, एनसीसी व रोवर रेंजर्स की इकाईयों द्वारा *नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान*

*महाविद्यालय में संचालित एनएसएस, एनसीसी व रोवर रेंजर्स की इकाईयों द्वारा *नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान* के तहत जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन*

 

दाऊ दयाल महिला महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० रेनू वर्मा जी के मार्गनिर्देशन में भारत सरकार के “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान” के अंतर्गत दिनांक 02.08.2026 , दिन रविवार को एनसीसी, रोवर्स-रेंजर्स, एनएसएस तीनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त एवं सशक्त भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान’ के शुभारंभ का लाइव प्रसारण भी देखा और उनके प्रेरणादायी संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। प्रधानमंत्री ने युवाओं से नशे से दूर रहकर अपने कौशल, ऊर्जा और प्रतिभा को राष्ट्र निर्माण में लगाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत सभी छात्राओं ने उत्साहपूर्वक पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लेकर नशामुक्ति का संदेश दिया। इसके पश्चात महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें विद्यार्थियों ने प्रेरक नारों एवं संदेशों के माध्यम से समाज को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर नशामुक्त भारत का संदेश दिया तथा सभी छात्राओं, शिक्षकों एवं उपस्थितजनों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे तथा समाज को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम विजेता कॉरपोरल छवि पोरवाल रही , द्वितीय विजेता गौरी गुप्ता , तृतीय विजेता शालिनी शर्मा तथा सांत्वना पुरस्कार सान्या गोस्वामी रही।

 

कार्यक्रम में महाविद्यालय की रोवर्स-रेंजर्स प्रभारी डॉ० सरिता रानी, एनएसएस अधिकारी डॉ माधवी सिंह व डॉ अंजु गोयल तथा एन०सी०सी० प्रतिनिधि सुश्री साक्षी मिश्रा, तथा शंभू दयाल जी, अमित जी, पंकज जी का विशेष सहयोग रहा । बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं। अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

*फिरोजाबाद से सायमा खान की रिपोर्ट*

Facebook
X

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

Are You Bharat Police Darpan Live?