Home » उत्तर प्रदेश » फिरोजाबाद। विकास खंड नारखी के नगला रामकुवर विद्युत सब स्टेशन पर क्षेत्र की विद्युत समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू के युवा जिला उपाध्यक्ष प्रशांत ठाकुर के नेतृत्व में किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। किसान सुबह करीब 10 बजे सब

फिरोजाबाद। विकास खंड नारखी के नगला रामकुवर विद्युत सब स्टेशन पर क्षेत्र की विद्युत समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू के युवा जिला उपाध्यक्ष प्रशांत ठाकुर के नेतृत्व में किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। किसान सुबह करीब 10 बजे सब

नगला रामकुवर विद्युत सब स्टेशन पर किसानों का धरना, अधिकारियों ने दिया समस्याओं के समाधान का आश्वासन

फिरोजाबाद। विकास खंड नारखी के नगला रामकुवर विद्युत सब स्टेशन पर क्षेत्र की विद्युत समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू के युवा जिला उपाध्यक्ष प्रशांत ठाकुर के नेतृत्व में किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। किसान सुबह करीब 10 बजे सब स्टेशन पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर फर्श बिछाकर धरने पर बैठ गए।

किसानों का कहना था कि आसलपुर गांव में तीन ट्रांसफॉर्मर खराब पड़े हैं, जिसके चलते ग्रामीणों को विद्युत आपूर्ति से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा क्षेत्र में कई छोटी-छोटी विद्युत समस्याएं भी लंबे समय से बनी हुई हैं। किसानों ने अधिकारियों को मौके पर बुलाकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।

करीब ढाई घंटे बाद जेई अनूप श्रीवास्तव धरना स्थल पर पहुंचे। किसानों ने उन्हें भी अपने बीच धरने पर बैठा लिया और समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा की। इसके बाद सूचना मिलने पर एसडीओ एम.एम. मंसूरी भी मौके पर पहुंचे। किसानों ने एसडीओ को भी धरना स्थल पर बैठाकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

एसडीओ द्वारा किसानों की विद्युत समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिए जाने के बाद किसानों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समय से समाधान नहीं हुआ तो वे दोबारा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

धरना प्रदर्शन के दौरान भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री नरेंद्र रावत, राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार सिसोदिया, प्रमोद यादव, जगदीश प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष, जिला सचिव शिवांक ठाकुर सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।नगला रामकुवर विद्युत सब स्टेशन पर किसानों का धरना, अधिकारियों ने दिया समस्याओं के समाधान का आश्वासन

फिरोजाबाद। विकास खंड नारखी के नगला रामकुवर विद्युत सब स्टेशन पर क्षेत्र की विद्युत समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू के युवा जिला उपाध्यक्ष प्रशांत ठाकुर के नेतृत्व में किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। किसान सुबह करीब 10 बजे सब स्टेशन पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर फर्श बिछाकर धरने पर बैठ गए।

किसानों का कहना था कि आसलपुर गांव में तीन ट्रांसफॉर्मर खराब पड़े हैं, जिसके चलते ग्रामीणों को विद्युत आपूर्ति से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा क्षेत्र में कई छोटी-छोटी विद्युत समस्याएं भी लंबे समय से बनी हुई हैं। किसानों ने अधिकारियों को मौके पर बुलाकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।

करीब ढाई घंटे बाद जेई अनूप श्रीवास्तव धरना स्थल पर पहुंचे। किसानों ने उन्हें भी अपने बीच धरने पर बैठा लिया और समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा की। इसके बाद सूचना मिलने पर एसडीओ एम.एम. मंसूरी भी मौके पर पहुंचे। किसानों ने एसडीओ को भी धरना स्थल पर बैठाकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

एसडीओ द्वारा किसानों की विद्युत समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिए जाने के बाद किसानों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समय से समाधान नहीं हुआ तो वे दोबारा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

धरना प्रदर्शन के दौरान भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री नरेंद्र रावत, राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार सिसोदिया, प्रमोद यादव, जगदीश प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष, जिला सचिव शिवांक ठाकुर सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Facebook
X

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

Are You Bharat Police Darpan Live?