Home » उत्तर प्रदेश » नागूपुरा में एक साथ पांच पशुओं की मौत, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

नागूपुरा में एक साथ पांच पशुओं की मौत, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

ब्रेकिंग

नागूपुरा में एक साथ पांच पशुओं की मौत, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

 

जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका, मौके पर पहुंचे किसान नेता भदरौली। थाना पिढौरा क्षेत्र के नागूपुरा गांव में गुरुवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब किसान रामराज शर्मा के तीन गाय और दो भैंस समेत पांच पशुओं की अचानक मौत हो गई।

 

परिजनों के अनुसार सभी पशु खूंटे से बधे हुए थे। शाम के समय जब उन्होंने पशुओं को देखा तो सभी मृत अवस्था में मिले। मृत पशुओं के पेट फूले हुए थे। एक पांच पशुओं की मौत से परिवार में मातम छा गया और घटना की जानकारी गांव में फैलाते ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। फिलहाल पशुओं की मौत किस कारण हुई, यह स्पष्टy नहीं हो सका । ग्रामीणों ने किसी जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई है

 

 

 

 

मनीष उपाध्याय राष्ट्रीय प्रमुख संपादक

Facebook
X

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

Are You Bharat Police Darpan Live?