अवगत कराना है कि अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर (श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ) द्वारा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ (श्री बीबीजीटीएस मूर्ति) को जनपद झांसी में उनके कार्यकाल के दौरान की गई उत्कृष्ट पुलिसिंग, प्रभावी कानून-व्यवस्था प्रबंधन, अपराध नियंत्रण एवं अन्य सराहनीय पुलिस कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया था। उक्त प्रशस्ति पत्र पुलिस उपमहानिरीक्षक, मेरठ परिक्षेत्र (श्री कलानिधि नैथानी) द्वारा रेंज कार्यालय में आयोजित अपराध समीक्षा एवं कानून-व्यवस्था गोष्ठी के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ को प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई।
Post Views: 15


