कांवड़ यात्रा से पहले प्रशासन अलर्ट! DM-SSP ने शांतेश्वर नाथ महादेव धाम का किया निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं पर दिए सख्त निर्देश!
फिरोजाबाद सावन मास की आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने संयुक्त रूप से प्राचीन श्री शांतेश्वर नाथ महादेव मंदिर धाम का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर, प्रवेश मार्गों तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर में साफ-सफाई की स्थिति का अवलोकन किया और नगर निकाय व संबंधित विभागों को नियमित स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सावन के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
मंदिर परिसर को आकर्षक एवं भव्य स्वरूप देने के लिए विशेष सजावट, रंग-रोगन और सौंदर्यीकरण पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि परिसर और आसपास के क्षेत्रों को इस प्रकार विकसित किया जाए कि श्रद्धालुओं को धार्मिक वातावरण का विशेष अनुभव हो।
जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर, मुख्य मार्गों और प्रवेश द्वारों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रात्रि के समय आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी स्ट्रीट लाइट एवं हाईमास्ट लाइटें पूरी तरह कार्यशील रहें।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त पेयजल, स्वच्छ शौचालय, चिकित्सा सहायता तथा अन्य मूलभूत व्यवस्थाएं समय से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी, ताकि दूर-दराज से आने वाले शिवभक्त बिना किसी परेशानी के भगवान शांतेश्वर नाथ महादेव के दर्शन कर सकें और पूरी यात्रा सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से सं
पन्न हो सक


