Home » टॉप न्यूज़ » Satluj Controversy:दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ पर सरकार का नया कदम, कंटेंट की होगी जांच; क्या है पूरा मामला?

Satluj Controversy:दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ पर सरकार का नया कदम, कंटेंट की होगी जांच; क्या है पूरा मामला?

विस्तार

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ के कंटेंट की जांच के लिए एक हाई-लेवल इंटर-डिपार्टमेंटल कमेटी बनाई है। यह फिल्म पंजाब के एक मानवाधिकार कार्यकर्ता के लापता होने की घटना से प्रेरित है। यह कमेटी सोमवार को बनाई गई। जानिए क्या है फिल्म ‘सतलुज’ से जुड़ा पूरा विवाद?


फिल्म ‘सतलुज’ को लेकर क्यों हुआ विवाद?

दिलजीत दोसांझ ने ‘पंजाब95’ नाम से एक फिल्म की थी, जो सेंसर बोर्ड के पास तीन साल तक अटकी रही। फिर ‘सतलुज’ नाम से शुक्रवार को ओटीटी पर रिलीज हुई। लेकिन दो दिन बाद इसे ओटीटी प्लेफॉर्म से हटा दिया गया। हनी त्रेहान की निर्देशित फिल्म ‘सतलुज’ पंजाब के एक्टिविस्ट जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर आधारित है।

ये खबर भी पढ़ें: Exclusive: ‘फ्रीडम ऑफ स्पीच की बात करते हैं…; फिर उसका गला दबा देते हैं’, ‘सतलुज’ विवाद पर बोले कंवलजीत सिंह

बता दें कि जसवंत सिंह ने 1984 से 1994 के बीच पंजाब में हजारों अज्ञात शवों के अंतिम संस्कार की जांच की थी। 1995 में उनका अपहरण कर लिया गया था और उसके बाद वे कभी नहीं दिखे। फिल्म में दिलजीत दोसांझ ने जसवंत सिंह खालरा का किरदार निभाया है।सरकार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटाने को कहा। अब इसके कंटेंट की जांच की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: Satluj Movie Review: रूह कांप जाए इतना सच दिखाती है फिल्म; दिलजीत ने जीता दिल, ‘धुरंधर’ वाले सुविंदर ने डराया

Facebook
X

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

Are You Bharat Police Darpan Live?